कोटा में डिलीवरी बॉय के सुसाइड का मानला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड से कुछ समय पहले वो बाजार से स्कार्फ खरीदकर लाया। बड़े भाई के लंच लेकर जाने के बाद युवक ने टिन शेड की एंगल पर स्कार्फ से फांसी लगा ली है। करीब डेढ़ घंटे बाद मां घर पहुंची तो बेटा फंदे पर लटका मिला। घटना सोमवार की महावीर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा इलाके की है। मृतक युवक गुरुनाम सिंह (22) के शव का आज न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जीजा आकाश ने बताया कि गुरुनाम सिंह सोमवार को घर पर अकेला था। बड़ा भाई व मां काम पर गए हुए थे। गुरुनाम 1 साल से डिलीवरी बॉय का काम करता था। लेकिन सोमवार को वो काम पर नहीं गया। दोपहर 3 बजे तक मार्केट में रहा। फिर घर लौटा। दोपहर में बड़ा भाई घर से लंच लेकर जा रहा था। गुरुनाम ने खुद के सोने की बात कहते हुए भाई से मकान के गेट लगाकर जाने को कहा। शाम को मां घर पहुंची तो बेटा मकान के टिन शेड की एंगल से लटका मिला। पता लगने पर अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए।जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। कूलर चलाया, खिड़की में अख़बार लगाया आकाश ने बताया कि वो दोपहर में बाजार से स्कार्फ खरीद कर लाया था। बड़े भाई के लंच लेकर जाने के बाद उसने कूलर चलाया खिड़कियों में अख़बार लगाया। फिर स्कूटी को टिन शेड के नीचे खड़ा किया। फिर स्कूटी पर चढ़कर टिन शेड की एंगल से फांसी लगा ली। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं लगा है- हो सकता है किसी कारणों से डिप्रेशन में हो। ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। गुरुनाम अभी कुछ दिन पहले सावलियां जी के दर्शन करके लौटा था। महावीर नगर थाना SHO दिग्विजय सिंह ने बताया घटना के वक्त युवक गुरुनाम घर पर अकेला था। उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।