सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं का प्रतीक कोटा का 133वां ऐतिहासिक राष्ट्रीय दशहरा मेला भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। दशहरा मेले में रावण दहन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले का 1 करोड़ रुपए का बीमा कराया गया है। आयोजन में सिंगर मीका सिंह और जसबीर जस्सी भी प्रस्तुति देंगे। रावण दहन के दिन मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मेले में जाने से पहले जान लें कि वाहन कहां पार्क कर सकेंगे। सोमवार को महापौर अनुसुईया गोस्वामी और नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने मेले की आधिकारिक रूपरेखा, सांस्कृतिक संध्याओं और सुरक्षा इंतज़ामों की जानकारी दी। मेले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हुए है। मेले के तहत होने वाले सभी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं और कलाकारों के नाम भी फाइनल कर दिए गए है। इस साल भी मेले का बीमा करवाया गया है। इससे मेले के दौरान कोई भी घटना होने पर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। झूला संचालकों से भी अलग से बीमा करवाया गया है। राजस्थान पुलिस की विशेष ड्रोन यूनिट भी ऊंचाई से मेले में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी। बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स बिखेरेंगे जलवा महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि विजयश्री रंगमंच पर कार्यक्रमों का सिलसिला 22 अक्टूबर से शुरू होगा। पंजाबी नाइट में जस्सी गिल और बब्बल राय देंगे प्रस्तुति मेला अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि 3 नवंबर को पंजाबी नाइट में जस्सी गिल और बब्बल राय पंजाब की मस्ती से रूबरू करवाएंगे। 4 नवम्बर को सिने संध्या में प्रसिद्ध गायक मीका सिंह के गीत सुनने को मिलेंगे। मीका सिंह का कार्यक्रम करीब 84 लाख रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। कुश्ती दंगल में दांव पेंच आजमाएंगे राज्य भर के पहलवान मेला परिसर में विभिन्न स्थानों पर रंग रोगन, मैदान के सुदृढीकरण, साफ-सफाई और मरम्मत के कार्य तेजी से किए गए हैं। सफाई कर्मी लगाकर नियमित साफ सफाई और भूमि को समतल करने का कार्य किया गया। मेला परिसर में सड़क मरम्मत तथा टूट-फूट को सुधारने का काम भी किया गया है। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देने के साथ प्रतिदिन फोगिंग भी करवाई जाएगी। मेले में 8 स्थानों पर होगी पाार्किंग मेले में आने वाले लोगों के लिए दशहरा मैदान की ओर आने वाली हर सड़क पर पार्किंग तैयार की गई है। साइकिल के लिए 5 रुपए, मोटरसाइकिल के पहले 4 घंटे के लिए 20 रुपए व उसके बाद और 10 रुपए प्रति घंटा तथा चार पहिया वाहनों के प्रथम चार घंटे के लिए 50 रुपए तथा उसके बाद और 20 रुपए प्रति घंटा शुल्क होगा। अधिक वसूली या दुर्व्यवहार करता है तो इसके लिए हेल्पलाइन भी तैयार की गई है। पार्किंग की दरों औरहेल्पलाइन नम्बरों को बड़े अक्षरों में प्रत्येक पार्किंग स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा। पार्किंग धार का अखाड़ा के पास स्थल, किशोरपुरा रोड पर वाहन स्टेंड, ईदगाह के सामने, आशापाला कॉलोनी के बीच का स्थल, पशु मेला फेज-2 पुलिस कंट्रोल रूम के पास, पशु मेला फेज-2 केडीए के सामने, बकरामंडी स्थल भूखण्ड संख्या 1 और भूखण्ड संख्या 2 में पार्किंग रहेगी।