कोटा में ‘भास्कर समाधान’ आम लोगों की समस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने का काम कर रहा है। इससे लोगों की समस्याओं को सुना भी जा रहा है और उनका समाधान भी हो रहा है। इसी कड़ी में वीर सावरकर नगर में ओवरफ्लो नालियों की समस्या का समाधान हो गया है वहीं धानमंडी एरिया में कई दिनों से बंद पड़ी रोड लाइट्स फिर से जगमगाने लगी हैं। इसी तरह अन्य समस्याएं भी समाधान की प्रक्रिया में हैं। हालांकि, कुछ ऐसी समस्याएं भी अब तक लंबित हें जो आसानी से दूर की जा सकती हैं। पीएचईडी कॉलोनी और रेलवे कॉलोनी से लोगों ने बच्चों के खेल के मैदान और पार्कों की बदहाल तस्वीरें ‘भास्कर समाधान‘ पर पोस्ट कर जिम्मेदारों से समाधान की आस लगाई है। वहीं आरकेपुरम और मुकुन्दरा विहार में 15 दिन से गिरे पेड़ को न हटाने और स्ट्रीट लाइट्स की समस्या का समाधान अब तक नहीं किया गया है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि अधिकारी विभिन्न वार्डों की इन समस्याओं का समाधान भी करवा रहे हैं। नालियों की सफाई के साथ कचरा प्रबंधन भी अब बेहतर होने लगा है। लेकिन बहुत से वार्ड अब भी अपनी परेशानियों के हल के लिए निगम, केडीए और जन प्रतिनिधियों की मदद का इंतजार कर रहे हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की समस्याएं हल हुईं… ओवरफ्लो नालियों का कचरा साफ रंगबाड़ी के वीर सावरकर नगर से बादल कुमार ने ओवरफ्लो नालियों की समस्या हमें पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि चांद भाई वाली गली में बीते कई दिनों से नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदगी सड़क पर बह रही थी। स्कूली बच्चों और लोगों को आने–जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या पर कार्रवाई करते हुए निगम के वार्ड जमादार अरुण झावा ने नालियां साफ करवाकर समाधान कर दिया है। पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार' कोटा के धानमंडी, छतरपुरा से अली ने बार–बार रोड लाइट्स के खराब होने की शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके एरिया में लगी रोड लाइट जल्दी खराब हो जाती हैं। अंधेरे के कारण बारिश के दिनों में आने–जाने में काफी परेशानी होती है। इस पर एक्शन लेते हुए वार्ड 60 की निवर्तमान पार्षद तबस्सुम आसिफ मिर्जा ने लाइट्स ठीक करवाकर स्थानीय लोगों को अंधेरे से राहत दिलाई है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… पार्क बदहाल, कहां खेलें नौनिहाल कोटा की रेलवे कॉलोनी, सोगारिया से मोहनलाल ने शहर के बदहाल पार्कों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ पर लिखा कि कोटा में ज्यादातर पार्कों की हालत खस्ता है। पार्कों में या तो बच्चों के झूले टूटे हुए हैं या है ही नहीं। बीते दो–तीन साल से यही स्थिति है लेकिन न तो इनको रिपेयर करवाया जा रहा है न ही नए झूले लगवाए जा रहे हैं। खेल मैदान में कचरा डिपो बनाया रावतभाटा रोड, प्रताप नगर, दादाबाड़ी से अजीत सिंह ने पोस्ट कर अपने क्षेत्र की समस्या बताई है। उन्होंने लिखा कि हमारी पीएचईडी कॉलोनी में बिजली के पोल पर आज तक लाइट्स नहीं लगी हैं। कॉलोनी में बच्चों के प्ले ग्राउंड को कचरा डिपो बना दिया गया है। निगम के आला अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कृपा दोनों समस्याओं का समाधान करवाएं। 15 दिन से सड़क किनारे गिरा पेड़ नरेन्द्र कुमार जांगिड़ ने हरिओम नगर कच्ची बस्ती, आरकेपुरम से समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि आंधी–बारिश में 15 दिन पहले सड़क पर पेड़ गिर गए थे लेकिन निगम के कर्मचारियों ने इन्हें अब तक नहीं हटाया है। रात को इन पेड़ों से टकराकर एक्सीडेंट होने का खतरा बना हुआ है लेकिन विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। रोड लाइट्स नहीं, लोगों को लगता डर मुकुन्दरा विहार स्पेशल आवासीय कॉलोनी में रोड लाइट्स न होने का मुद्दा राजकुमार नागर ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में आने–जाने वाले सभी मुख्य रास्तों पर रोड लाइट्स और स्रूट्रीट लाइट्स न होने से रात में लोगों कोकाफी डर लगता है। वन्यजीवों का खतरा भी रहता है। असामाजिक तत्व भी अंधेरे का लाभ उठाकर यहां हुड़दंग करते हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’