कोटा में चाय की दुकान पर एक व्यक्ति पर नाबालिग ने कैंची से हमला कर दिया। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में शनिवार दोपहर यह वारदात हुई। वारदात में सत्यनारायण (46) की पीठ में कैंची घुस गई। घायल युवक कैंची लगी हालत में ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों की टीम ने कैंची निकालकर उसका इलाज किया। घायल सत्यनारायण ने बताया- मैं चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक लड़का आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पीठ में कैंची मार दी और मौके से भाग गया। घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज विज्ञान नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल कमल किशोर ने बताया- घायल को अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज करवाया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।