कोटा में ‘भास्कर समाधान’ से लोगों को उनकी लंबित समस्याओं के समाधान मिल रहे हैं। इससे लोगों का भरोसा इस जनमंच पर कायम है। अधिकारी भी इस मंच के जरिये शहर की उन समस्याओं से रुबरु हो रहे हैं जो अब तक सामने नहीं आ पाई थीं। संबंधित विभाग उन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान भी करवा रहे हैं। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… स्वामी विवेकानंद नगर: जंगली बेल से रोड लाइट बंद कोटा शहर के स्वामी विवेकानंद नगर से एच.आर.मीणा ने टूटी नालियों, जंगली बेल और रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कॉलोनी में गोरी मेडिकल स्टोर के सामने वाली गली में रोड लाइट के पोल पर जंगली बेल के फैलने से ये बंद हो गई है। हमारे यहां नालियां और सड़कें भी टूटी हुई हैं। घर के पीछे भी दो रोड लाइट्स बंद पड़ी हैं। 1100 केवी की लाइन से भी पेड़ों की शाखाएं छू रही हैं जिससे अक्सर स्पार्क होता है। केशवपुरा: 15 दिनों से न झाड़ू लगी न कचरा उठाया 'भास्कर समाधान' पर रंगबाड़ी रोड, केशवपुरा चौराहा, तलवंडी से योगेश कुमार ने साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बीते 15 दनों से न तो हमारी गली में झाड़ू लगी है न ही कचरा उठाया जा रहा है। पूरी गली में गंदगी फैली हुई है। यहां के स्थानीय पार्षद को तीन–चार बार फोटो शेयर कर चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। त्योहारी सीजन में भी वार्ड 95 में सफाई का ये आलम रहेगा क्या? दादाबाड़ी: 2 महीने से अंधेरे में वार्ड 86 के लोग शहर के दादाबाड़ी इलाके की बसंत विहार कॉलोनी से देवेन्द्र सिंह ने रोड लाइट्स की समस्या पोस्ट कर समाधान मांगा है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी वार्ड 86 में आती है। यहां हनुमान अमर निवास में बीते दो महीने से न तो रोड लाइट जल रही हैं न ही स्ट्रीट लाइट ही काम कर रही हैं। दीपावली जैसे रोशनी के त्योहार पर भी पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। संबंधित विभाग केईडीएल, निगम और केडीए जहां भी कह सकते थे कह चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भड़ाना गांव: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग 'भास्कर समाधान' पर नया साईं धाम, भड़ाना गांव से कुंवर सिंह मीणा ने कॉलोनी में पक्की सड़क, नाली और साफ–सफाई की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां रोड और नालियों की समस्या बहुत बड़ी है। हमने इस बारे में कई बार विधायक पार्षद को कहा है लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नालियां न होने से घराें का गंदा पानी खाली भूखंडों में जमा हो रहा है जिससे डेंगू–मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… कुन्हाड़ी: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद रोशन हुईं लाइट्स 'भास्कर समाधान' पर नान्ता रोड, आकाशदीप हाइट्स, कुन्हाड़ी से घनश्याम पंवार ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड लाइट्स तो लगा दी गईं लेकिन कनेक्शन नहीं किए गए। अगर इनमें कनेक्शन कर लाइट्स चालू कर दी जाए तो लोगों को अंधेरे से राहत मिल जाएगी। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। अब उनकी गली में अंधेरे की समस्या का समाधन हो गया है। केशवपुरा: पार्षद कुलदीप मेहरा बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के वार्ड 92 के पार्षद कुलदीप मेहरा ने गिरीराज मीणा की समस्या का समाधान करवाया है। मीणा ने बताया था कि रंगबाड़ी रोड, केशवपुरा चौराहा, तलवंडी में उनकी गली में कचरा संग्रहण वाली निगम की हूपर गाड़ी नहीं आती है। इससे लोगों के घर में लगातार कचरा इकट्‌ठा होने की समस्या बनी हुई है।इन दिनों दीपावली की सफाई भी चल रही है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद पार्षद कुलदीप ने गाड़ी नियमित लाने के लिए कर्मचारियों को पाबंद किया जिससे घर–घर से कचरा उठने की सुविधा बहाल हो सकी। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित