भीलवाड़ा में घर की छत पर सो रहे बुजुर्ग से नकाबपोश बदमाश सोने की बालियां लूट ले गए। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग उठ गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा गांव में गुरुवार रात करीब 3 बजे हुई। कान से झपट ली 12 ग्राम सोने की मुर्की गिरड़िया जीएसएस अध्यक्ष देवीलाल गाडरी ने बताया कि सुंडा पुत्र गोपी गुर्जर अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश छत पर पहुंचा और सो रहे बुजुर्ग सुंडा के कान में पहनी करीब 12 ग्राम सोने की मुर्की झपट ली। झपट्टा लगते ही बुजुर्ग की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग जाग गए। अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला आरोपी बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी छत से नीचे कूदकर फरार हो गया। कूदने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला। ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।