राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज कोटपूतली-बहरोड़ जिले की चार पंचायत समितियों के 108 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोट डाले गए। बहरोड़ के गांव जैनपुरबास मतदान केंद्र के बाहर सरपंच पद के दो पक्षों में मतदान केंद्र के अंदर प्रत्याशी के बाहर-भीतर आने-जाने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और भीड़ को खदेड़ा। कोटपूतली-बहरोड एसपी सतवीर सिंह जाब्ते के साथ गांव जैनपुरबास, गादोज, तसिंग में पहुंचकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस अधिकारी कर्मचारी को सह निर्देश दिए। कोटपूतली-बहरोड़ में मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS - बहरोड़ पंचायत समिति एक नजर में ग्राम पंचायतें- 23 मतदान केंद्र- 23 विराटनगर पंचायत समिति एक नजर में ग्राम पंचायतें- 27 मतदान केंद्र- 29 मैड-कुंडला पंचायत समिति एक नजर में ग्राम पंचायतें- 18 मतदान केंद्र- 20 नीमराना पंचायत समिति ग्राम पंचायतें- 40 मतदान केंद्र- 41