कोटपूतली में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने एलबीएस कॉलेज स्थित ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी इंतजामों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रवेश-निकास पर निगरानी रखने के निर्देश निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा मजबूत रखने और प्रवेश-निकास द्वारों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गैर-जरूरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच कर उन्हें लगातार चालू रखने पर जोर दिया। सुरक्षा रिकॉर्ड रखने के निर्देश अपर्णा गुप्ता ने सुरक्षाकर्मियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा संबंधी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका, संबंधित उपखंड अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।