कोटपूतली के खड़ब गांव में पिछले चार-पांच महीनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। विशेषकर गांव के एससी मोहल्ले में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद, ग्रामीणों ने कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता तारा पूतली से मुलाकात की। जल्द समाधान का मिला आश्वासन तारा पूतली ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचायत समिति के बीडीओ को पेयजल समस्या के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। बीडीओ ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ये रहे मौजूद इस दौरान विजेश आर्य, रोहिताश आर्य, संदीप धानका, महावीर धानका, बजरंग धानका, अनिल आर्य, श्याम लाल आर्य, संजय आर्य, किरोड़ीमल धानका, राकेश धानका, जितेन्द्र धानका, मुकेश आर्य, बनवारी यादव, राहुल तोरायत, भूपसिंह पूतली, आशीष खेड़ा, भीमसिंह जाट, आशू राजपूत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।