कोटपूतली में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान दल राजकीय लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) कॉलेज से रवाना होंगे। यहीं से मतदान दलों को EVM और दूसरी जरूरी सामग्री दी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम सोहन सिंह नरुका ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सही और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। एलबीएस कॉलेज के स्ट्रांग रूम से पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्यों और सरपंच-पंच के चुनाव के लिए EVM व मतदान सामग्री मिलेगी। उन्होंने ये भी बताया कि मतदान दलों में शामिल सभी कर्मचारियों को आखिरी ट्रेनिंग में मौजूद रहना जरूरी है। ट्रेनिंग के दौरान चुनाव प्रक्रिया और मतदान से जुड़े कामों की पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत न हो। नरूका ने कर्मचारियों से समय पर ट्रेनिंग स्थल पर पहुंचने और अपनी जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने सभी से निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान कराने में सहयोग की अपील की।