श्रीगंगानगर| विश्व खाद्य दिवस पर आपणी कोचिंग संस्थान में खाद्य सुरक्षा पर विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, एडीजे रवि प्रकाश सुथार के नेतृत्व में किया गया। एडीजे सुथार ने विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी एवं नवजातों को बचाने के लिए पालना गृह के बारे में बताया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कुपोषण पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रचुर अन्न भंडार के बावजूद पौष्टिक आहार आम नागरिक की पहुंच से दूर हो रहा है। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रोहताश यादव ने मोबाइल के सीमित उपयोग की बात कही।