रतनगढ़ | शहर के वार्ड 35 में ज्योति पाठशाला के पास निजी टेलीकॉम कंपनी की तरफ फाइबर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इलाके की सड़क टूट रही हैं। राहगीरों व स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर गड्ढे हो चुके हैं। नगरपालिका प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। निजी कंपनी के प्रोजेक्ट से जनता को परेशानी हो रही है। -जाकिर हुसैन, राहगीर चूरू | मोजासिया चौक के पास मालजी का कमरा की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर पिछले कई दिन से लोहे का नाला टूटा हुआ है। इस कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दुपहिया वाहन चालक गिर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोग इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन प्रशासन के अधिकारी इस नाले मरम्मत नहीं करवा रहे हैं। - मुकेश प्रजापत, राहगीर