महवा शहर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रामायण के विभिन्न पात्रों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रावण के टीले पर पहुंची, जहां राम-रावण संवाद और युद्ध का मंचन किया गया। राम-रावण युद्ध के बाद किया दहन रावण के टीले पर राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान विजय पर्व के उपलक्ष्य में जमकर आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा। रावण दहन देखने के लिए लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों सहित कई लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र मीणा, नगर परिषद चेयरमैन विनीत बंसल और एसडीएम प्रेमराज मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे।