मकराना पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग हुई। यह राजस्थान पंचायत चुनाव का तीसरा चरण है। मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की कतार लगी नजर आई। सरपंच पद के उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट मांगते नजर आए। इससे पहले 3 नवंबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाले गए थे। मकराना की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 222 नामांकन हुए थे। इनमें से 79 नामांकन वापस लिए गए, जिसके बाद 143 उम्मीदवार मैदान में हैं। मकराना में मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS.. मकराना पंचायत समिति एक नजर में ग्राम पंचायतें- 25 मतदान केंद्र- 109