अलवर| सैनी युवा महासभा संस्थान ने महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल की मरम्मत और रंगरोगन के लिए एडीएम योगेश डागुर को ज्ञापन दिया है। यश किरोड़ीवाल ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल की रेलिंग, पिलर व फुटपाथ क्षतिग्रस्त है। कभी किसी को चोट लग सकती है। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर कार्यक्रम होंगे। इससे पूर्व चौराहा की मरम्मत और रंगरोगन कराया जाएगा।