बांसवाड़ा| यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल घाटोल में कक्षा 12वीं विज्ञान एवं 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय ने दोनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों अक्षय जैन, नव्या जैन और जयेश सेवक का समारोह में सम्मान किया गया। वहीं, करीब 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर गौरव बढ़ाया, जिनको भी नवाजा गया। विद्यालय के निदेशक दिलीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना कर उत्साह बढ़ाया। संचालन दीपक रावल ने किया, व्यवस्था परीक्षा प्रभारी चेतन बुनकर ने संभाली।