चूरू | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शनिवार को चूरू आएंगे। प्रभारी मंत्री शनिवार सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राजस्थान रिफाइनरी परियोजना व अन्य विकास कार्यों/परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण िदखाया जाएगा।