जयपुर में ब्यूटी पैजेंट मिस राजस्थान-2026 के 28वें संस्करण का पहला ऑडिशन ग्लैमर के साथ आयोजित हुआ। फ्यूजन ग्रुप की ओर से रविवार को मानसरोवर में मेट्रो स्टेशन के पास होटल प्राइम सफारी में ऑडिशन आयोजित हुआ। ऑडिशन में प्रदेशभर के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों, गांवों और ढाणियों से आई करीब 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने सपनों को नई उड़ान दी। मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया- इस बार ऑडिशन में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और अपने यूनिक फैशन स्टेटमेंट के जरिए जजेज को प्रभावित किया। खास बात यह रही कि कई प्रतिभागियों के परिजन भी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर उनका हौंसला बढ़ाते नजर आए। मॉडल्स ने कहा- ऐश्वर्या राय को देखकर बढ़ी हुई हूं। उन्हें देखकर मॉडलिंग की राह चुनी। पहले देखें मॉडल्स की PHOTOS छोटे शहरों से बड़े सपनों की उड़ान
रैंप पर सिर्फ अदाएं ही नहीं, हुनर भी खुलकर सामने आया। जजेज के सवालों के जवाब देते हुए प्रतिभागियों ने सिंगिंग और डांस के जरिए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं उनका कॉन्फिडेंस, रैंप वॉक की ग्रेस और एटीट्यूड ने पूरे माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। इस ऑडिशन की सबसे खास बात रही प्रतिभागियों की प्रेरणादायक कहानियां, जिन्होंने यह साबित किया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। ऑडिशन में जूरी पैनल में निमिषा मिश्रा, जैस्मीन राणा, ट्विंकल पुरोहित, हर्षिका बत्रा सहित कई फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे। ऐश्वर्या राय को देखकर मॉडलिंग की राह चुनीं
नेहा हंसरजानी ने कहा- मैं जयपुर से ही हूं और मेरे पिता बिजनेस करते हैं। कनोडिया कॉलेज से अभी ग्रेजुएशन कर रही हूं। मॉडलिंग में कॅरियर बनाना है। ऑडिशन के बाद काफी कॉन्फिडेंस आया है। मैं हमेशा से ही ऐश्वर्या राय को देखती हूं तो उनकी तरह बनने का सपना रखती हूं। उन्हीं को देखकर मॉडलिंग की तरफ कदम रखा। समाज से मॉडलिंग करने की ना थी
शगुन ने कहा कि मैं बिश्नोई समाज से आती हूं, वहां मॉडलिंग का कोई नाम नहीं लेते। वहां साफ मना कर दिया जाता है। मैं पीलीबंगा से हूं और वहां से जयपुर अपने सपने पूरे करने आना आसान नहीं है। मेरे घरवालों ने मेरे पैशन को देखा और महसूस किया कि यह कुछ अलग करना चाहती है। इसके बाद उन्होंने मुझे एक चांस दिया और मैं यहां हूं। इससे पहले भी पिछले साल मैंने यहां ऑडिशन दिया था, लेकिन आगे बढ़ नहीं पाई थी। मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ आई हूं और क्राउन लेकर ही जाउंगी। मैं प्रोफेशनल एंकर हूं और जयपुर में बीबीए की पढ़ाई कर रहा हूं। एजुकेशन में सक्सेस मिलने के बाद सपनों को पूरा करने निकली
सरिता सैनी ने बताया- मैं झुंझुनूं के छोटे से बागोली से ताल्लुक रखती हूं। मैं नेट जीआरएफ पॉलिटिकल साइंस से कर चुकी हूं। पहले तो मॉडलिंग को लेकर घरवालों की सहमति नहीं थी, लेकिन मैंने अपनी एजुकेशन को बेस बनाकर इस तरह आ पाई। मैंने एक अच्छी एजुकेशन ली और उसमें सफल हुई, इसके बाद पिता और गांव वाले भी ग्लैमर की दुनिया में आने के लिए तैयार हो गए। लोगों की नजर में एक अलग इज्जत बन गई। ब्यूटी पैजेंट ब्यूटी विद ब्रेन से जुड़ा है, ऐसे में मेरी एजुकेशन का मुझे जरूर फायदा मिलेगा। मेरा मकसद मेरे जैसे छोटे गांव की लड़कियों को मॉटिवेट कर पाउंगी, ताकी वे अच्छी एजुकेशन के साथ अपने सपनों को पूरा कर सके। गांव की लड़कियों में बहुत सारा टैलेंट है, लेकिन उन्हें रास्ता नहीं मिल पा रहा। उनके लिए रास्ता बनना चाह रही हूं। उन्हें एक रोल मॉडल मिले, यह मेरा प्रयास रहेगा। खुद को सेल्फ डिपेंडेंट बनाया, उसके बाद मॉडलिंग की तरफ आई
आयुषी शर्मा ने बताया- मैं जयपुर से हूं और पहली बार ही मॉडलिंग की दुनिया की तरफ कदम रखा है। शुरुआत में थोड़ी नर्वस थी, लेकिन धीरे-धीरे अलग तरह का कॉन्फिडेंस डवलप हो गया है। मैं अभी एक ट्रांसफॉर्मर कंपनी में रिलेशन मैनेजर के रूप में कार्य कर रही हूं। मैं शुरू से ही मॉडलिंग की तरफ आना चाहती थी, लेकिन किसी का सपोर्ट नहीं मिला। अब पूरी तरह से इंडिपेंडेंट हो गई हूं, अब घरवालों का भी पूरा सपोर्ट है। परिवार वालों ने ही मुझे यहां भेजा है और रोज मोटिवेट करते हैं। टॉप 28 गर्ल्स का होगा सलेक्शन
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया- पहले ऑडिशन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। लगभग छह हजार लड़कियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। पहले राउंड के लिए 1200 गर्ल्स में से सलेक्ट करते हुए प्रतिभागियों को जगह मिली है। अगला ऑडिशन मई में आयोजित होगा। पहले ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों के लिए इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें से 28 फाइनलिस्ट का चयन होगा। इन फाइनलिस्ट को एक महीने तक विशेष ग्रूमिंग दी जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए तैयार हो सकें।