बांसवाड़ा| गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू) में शनिवार को हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी के बाद फोटो सेशन में गढ़ी विधायक कैलाश मीणा को उचित सम्मान नहीं मिलने का मामला सामने आया है। हुआ यूं कि विश्वविद्यालय में ‘ विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी रखी गई थी। इसके बाद अतिथियों और विवि के संबंधित अधिकारियों का ग्रुप फोटो खींचा गया था। वायरल हो रहे इस फोटो में अतिथियों के साथ अधिकारी तो कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं और विधायक मीणा उनके पीछे अन्य लोगों के साथ खड़े दिख रहे हैं। ^विश्वविद्यालय एक परिवार है, जहां सभी को सम्मान की नजर से ​ही देखा जाता है। यहां असम्मान जैसी कोई बात नहीं है। कोई फोटो खींचने के दौरान अगर ऐसा हुआ है, तो व्यवस्था में लगे लोगों को ध्यान रखना चाहिए था। -प्रो. केशव सिंह ठाकुर, कुलगुरु, जीजीटीयू तस्वीर में बाएं से कुर्सी पर बैठे वित्त नियंत्रक उदयसिंह, उप कुल सचिव कश्मि कौर, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, कुलगुरु प्रो. केशव सिंह ठाकुर, संत रामस्वरूप महाराज। विधायक मीणा पीछे खड़े हैं। इधर, विधायक मीणा ने कहा- राज्यपाल कटारिया मेरे गुरु हैं। उनके पास खड़े रहना भी सम्मान की बात है। लेकिन वहां जो हुआ, गलत हुआ। विवि में मनमर्जी चल रही है। ऐसा क्यों किया, इसका जवाब उचित सयम और जगह पर लेंगे। जवाब लेने और देने के हमारे पास बहुत रास्ते हैं। हमें सब तरीके आते हैं। मैं राज्यपाल से बात करूंगा।