प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही स्कूलों को बंद करा दिया गया। बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इससे जुड़ी धमकी भरी ई-मेल सामने आई है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को भी सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था। जिसमें कहा गया है कि आज हमारे टारगेट पर स्कूल हैं। 17 जुलाई को भी बम धमाके होंगे। इस मेल में जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी टारगेट करने की धमकी दी गई है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर PM ने प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना है। ये भी कहा है कि कोई मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना बम धमाके में मारे जाओगे। इस मेल में पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत खालड़ा के जीवन पर बनी 'सतलुज' फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपना भाई बताया गया है। यह फिल्म OTT से वर्ल्डवाइड बैन हो चुकी है। वहीं फिल्म पर सवाल उठा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को भी धमकी दी गई है। इससे पहले कल (12 जुलाई को) SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कोच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। PM के दौरे से पहले खालिस्तानी धमकियों को देखते पंजाब और चंडीगढ़ में पुलिस हाई अलर्ट पर है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस पर नजर रख रही हैं। PM मोदी को जालंधर और चंडीगढ़ में प्रोजेक्टों का उद्घाटन करना है। जानिए धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा… मोदी बम धमाके @17 जुलाई आज स्कूल निशाने पर हैं। पंजाब बनेगा खालिस्तान
"सतलुज" बनेगा खालिस्तान हम अपने सिख भाई दिलजीत दोसांझ के साथ हमेशा खड़े हैं।
"शहीद खालड़ा जिंदाबाद" मोदी बम धमाके मोहाली स्कूल – दोपहर 1:11 बजे मोहाली मेयर कार्यालय – दोपहर 3:11 बजे 17 जुलाई
जालंधर–चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर IED विस्फोट होंगे। रवनीत बिट्टू, जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है।
"बिट्टू, अब समय आ गया है कि तू अपने दादा बेअंत सिंह से जाकर मिले।"
बिट्टू के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। हम खालिस्तान समर्थक बच्चों के खिलाफ नहीं हैं।
अब जालंधर और चंडीगढ़ में किसानों, सिखों, शहीद खालड़ा, "सतलुज" और शहीद निज्जर का दुश्मन मोदी आएगा। कोई भी हिंदू परिवार कथित तौर पर मोदी की रैलियों में न जाए, नहीं तो बम धमाकों में मारे जाओगे। दिलजीत दोसांझ हमारे भाई हैं, हम हमेशा उनके साथ हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला डॉ. गुरनिरवैर सिंह खान राजादा धमकी भरी ईमेल की कॉपी… स्कूल ने पेरेंट्स को भेजा मैसेज
शिवालिक पब्लिक स्कूल ने पेरेंट्स को भेज मैसेज में लिखा- सुरक्षा कारणों से स्कूल को तुरंत बंद किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जिन बच्चों का आना-जाना निजी वाहन से होता है, उनके पेरेंट्स जल्द से जल्द स्कूल आकर उन्हें ले जाएं। जो बच्चे स्कूल बस से आते-जाते हैं, उन्हें बस से उनके तय स्टॉप पर छोड़ दिया जाएगा। कृपया अपने बच्चे को लेने के लिए समय पर पहुंचें। फरवरी में दो बार मिली थी स्कूलों को धमकी पंजाब में पीएम की सुरक्षा पर सवाल, 2 मामले *********** ये खबर भी पढ़ें: PM के पंजाब दौरे से पहले ट्रेन में खालिस्तानी नारे: आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी किया; खालड़ा का भी जिक्र, इन्हीं पर बनी 'सतलुज' बैन हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने जारी किया है। वीडियो में दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के डिब्बों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'मोदी मुर्दाबाद' जैसे नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)