चूरू | राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा की मासिक बैठक 6 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला पेंशनर कल्याण केन्द्र में आयोजित की जाएगी। पेंशनर समाज जिलाध्यक्ष बिरजू सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में नियमित गतिविधियों के साथ ही जुलाई माह में जन्म दिवस वाले पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा।