कोटा के मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में खुले जंगल में रिलीज की गई बाघिन MT-7 ने पहला शिकार किया है। साथ ही उसने टेरिटरी बनाना भी शुरू कर दिया। वन विभाग के अनुसार बाघिन की 24×7 मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए फील्ड पेट्रोलिंग टीम रेडियो-टेलीमेट्री, रेडियो कॉलर से मिलने वाले GPS सिग्नल और कैमरा ट्रैप की मदद ले रही है। पहले देखिए बाघिन MT-7 की तस्वीरें… मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुगनाराम जाट ने बताया- बाघिन को 28 अप्रैल को 21 हेक्टेयर एनक्लोजर से खुले जंगल में छोड़ा गया था। शुरुआती फील्ड ऑब्जर्वेशन में सामने आया है कि बाघिन नए क्षेत्र में सक्रिय रूप से घूम रही है। स्वाभाविक टेरिटोरियल व्यवहार दिखा रही है। टीम को पेड़ों पर स्क्रैच मार्किंग (नाखून के निशान) और मूत्र छिड़काव (सेंट मार्किंग) के प्रमाण मिले हैं। ये संकेत बताते हैं कि बाघिन अपना इलाका (टेरिटरी) बना रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि बाघिन ने एनक्लोजर से बाहर आने के बाद सांभर के शावक का शिकार किया। इसे उसकी प्राकृतिक शिकार क्षमता और आत्मनिर्भरता का मजबूत प्रमाण माना जा रहा है। ये सभी संकेत बाघिन के सफल री-वाइल्डिंग की दिशा में सकारात्मक हैं। विभाग द्वारा सुरक्षा और निगरानी लगातार जारी रखी गई है, ताकि लंबे समय तक उसके व्यवहार और अनुकूलन का आकलन किया जा सके। --------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़े- बाघिन को एनक्लोजर से मिला छुटकारा, जंगल में छोड़ा:MT-7 की रेडियो टेलीमेट्री और कैमरा ट्रेप से रखेंगे निगरानी; पिछले साल मुकंदरा में किया था शिफ्ट कोटा में रि वाइल्डेड बाघिन MT-7 को 21 हेक्टेयर के एनक्लोजर से छुटकारा मिल गया है। मंगलवार को सुबह 9 बजे बाघिन को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। बाघिन को पिछले साल अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क से मुकंदरा हिल्स में शिफ्ट किया गया था। बाघिन MT-7 की निगरानी रेडियो टेलीमेट्री और कैमरा ट्रेप से रखी जाएगी। खबर पढ़े