पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में मूंडवा पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान हुआ। गांवों की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखी। थिरोद में झड़प के बाद 3 लोगों को डिटेन किया गया है। इन 37 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 169 उम्मीदवार मैदान में हैं। 1 लाख 40 हजार 323 मतदाताओं के लिए कुल 156 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मूंडवा में मतदान प्रतिशत देखें PHOTOS-