नागौर शहर में आयोजित धींगा गवर महोत्सव के तहत उत्कृष्ट स्वांग प्रस्तुत करने वाली चयनित महिलाओं को एडीएम कार्यालय नागौर में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम चंपालाल जीणगर ने सभी विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह दैनिक भास्कर एवं डॉ. पवन श्रीमाली एडवोकेट एंड एसोसिएट्स के सौजन्य से आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में निर्णायक मंडल के रूप में कविता स्वामी एवं पुष्पलता व्यास ने भूमिका निभाई। सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने पर जोर कार्यक्रम के दौरान एडीएम चंपालाल जीणगर ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना जरूरी है और इस तरह के आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करते हैं। इन महिलाओं को किया गया सम्मानित धींगा गवर महोत्सव में उत्कृष्ट स्वांग के लिए अन्नपूर्णा व पद्मिनी पुरोहित, सरोज पुरोहित, ममता कल्ला व सिद्धि व्यास, रजनी पुरोहित, गायत्री व राखी, डिंपल व रीतू सहित अन्य प्रतिभागी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने पारंपरिक कला, वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति से उत्सव की रौनक बढ़ाई। सम्मान समारोह के बाद सभी प्रतिभागी महिलाएं कलेक्टर गार्डन में एकत्रित हुईं, जहां उन्होंने पारंपरिक गीत गाए और सामूहिक फोटोग्राफी करवाई। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों और अतिथियों ने आयोजन को सफल और उत्साहपूर्ण बताया।