नागौर लिफ्ट पेयजल योजना (द्वितीय चरण) के तहत रविवार 19 अप्रैल को 24 घंटे का शटडाउन रहेगा। विभिन्न पंप हाउसों पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। जल विभाग के अनुसार इस शटडाउन के दौरान नोखा दैया, देशनोक, जोधियासी और जायल सहित अन्य पंप हाउसों पर मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। यह कार्ययोजना की सुचारु कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। इस शटडाउन से नागौर जिले के नागौर, जायल और डेगाना ब्लॉक के द्वितीय चरण से जुड़े गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके अलावा पूरे डीडवाना-कुचामन जिले में भी जलापूर्ति बाधित रहेगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे 19 अप्रैल से पहले ही पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। साथ ही,पानी का उपयोग सावधानी और मितव्ययता के साथ करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।