नागौर में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। चार चरणों में होने वाले चुनाव में नागौर में पहले चरण में 7 पंचायत समितियां हैं। इसमें 700 से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। हालांकि और भी नाम हो सकते हैं। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है। इसलिए सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। राजस्थान के पंचायत चुनाव में किस गांव से कौन सरपंच बनेगा? कहां कितने दावेदार हैं? दैनिक भास्कर न्यूज एप पहली बार एक-एक गांव के दावेदारों के नाम लेकर आया है। इसके लिए हमारी टीम राजस्थान के गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंची। पढ़िए सरपंच पद दावेदारों की ये लिस्ट…