नागौर में एसआई भर्ती एग्जाम के दूसरे दिन भी सेंटर के बाहर सख्ती बरती गई। इस दौरान कैंडिडेट्स के कानों तक की जांच पुलिस ने की गई। पहली पारी में कुल 18 सेंटर पर जहां 3431 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी वहीं दूसरी पारी में 3404 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो पाए। पहली पारी में यहां 62.98 प्रतिशत उपस्थिति रही जबकि दूसरी पारी में 62.48 फीसदी उपस्थिति ही रही । दूसरी पारी में भी एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया था लेकिन कई अभ्यर्थी समय पर नहीं पहुंच पाए जिन्हें परीक्षा से वंचित रहना पड़ा।
वहीं रविवार को कांकारिया स्कूल सेंटर में टीचर्स और पुलिस के बीच गाड़ी और मोबाइल ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को सेटर के बाहर एडीएम चंपालाल जीनगर और एएसपी आशाराम चौधरी ने व्यवस्थाएं संभाली। दोनों अधिकारियों ने टीचर्स की गाड़ियों को बाहर ही पार्क करवाया। इस दौरान जब सेंटर इंचार्ज शंकरलाल ने इसका विरोध किया तो एडीएम ने हाथ पकड़कर उन्हें अंदर भेज दिया। वहीं एसपी ने भी बात नहीं मानने वाले स्टाफ को फटकार लगाई। रविवार को स्टाफ और पुलिस के बीच हुआ था विवाद दरअसल, रविवार को टीचर्स अपनी गाड़ियां और मोबाइल ले जाने की जिद्द पर अड़ गए थे। इस पर सेंटर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया था। एक घंटे की समझाइश के बाद टीचर्स को मोबाइल, हैंड बैग और गाड़ियां अंदर ले जाने दिया। इस दौरान कैंडिडेट्स को भी एंट्री 20 मिनट बाद मिली थी। इधर, इस विवाद के बाद सोमवार को खुद एडीएम और एएसपी सेंटर पर पहुंचे। यहां सभी का गाड़ियों को सेंटर के बाहर पार्क करवाया। टीचर्स की चैकिंग के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। इस बीच जब एडीएम जांच कर रहे तो तो सेंटर इंचार्ज शंकरलाल ने उनके सामने यह कह दिया- हम पर विश्वास नहीं है तो दूसरा स्टाफ बुला लीजिए। इस पर एडीएम ने उन्हें समझाया और हाथ पकड़कर अंदर भेजा। वहीं कुछ टीचर्च सोमवार को भी गाड़ी पार्क करने को लेकर पुलिस से उलझते रहे। इस पर एएसपी ने उन्हें भी फटकार लगाई और गाड़ियों को सेंटर के बाहर पार्क करवाया। सोमवार को भी थ्री-लेयर सिक्योरिटी के बाद एंट्री सोमवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से थ्री-लेयर सिक्योरिटी के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। इस दौरान सभी सेंटर पर सख्ती देखी गई। कइयों के जूते-चप्पल बाहर उतरवाए गए। रतन बेन बालिका स्कूल में खुद साइबर थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों को अभ्यर्थियों की जांच कैसे करनी है समझाते नर आए। यहां परीक्षार्थियों के कान तक जांचे गए। RPSC द्वारा करवाई जा रही SI भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी आज नागौर के 18 सेंटर्स पर कुल 5448 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।
काम नहीं आई दौड़ नागौर के कांकरिया स्कूल में चल रही SI भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दूसरी पारी में चार अभर्थी परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद पहुंचे। इनमें से दो अभ्यर्थी स्कूल परिसर के बाहर वाले गेट पर ही खड़े रहे और जब उनको पता चला कि एंट्री परीक्षा केंद्र में ही मानी जाएगी तो बॉउंड्री गेट से दौड़ते हुए मुख्य गेट तक पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसके 1 मिनट बाद एक अभ्यर्थी और पहुंचा तीनों अभ्यर्थी मिन्नतें करते रहे लेकिन उनको प्रवेश नहीं मिला। 5 मिनट बाद एक महिला अभ्यर्थी भी पहुंची जिसे भी निराश होकर वापस लौटना पड़ा। यह अभ्यर्थी प्रथम पारी का पेपर दे चुके थे लेकिन दूसरी पारी में समय पर नहीं पहुंचने से इनको परीक्षा से वंचित रहना पड़ा