पंचायतीराज चुनाव के तहत घोषित शुष्क दिवस की पालना और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित अंग्रेजी शराब के 21 अद्धे जब्त किए हैं। यह कार्रवाई थाना खोह क्षेत्र के गांव नैरना चौथ में की गई। जब्त शराब का केवल हरियाणा में बिक्री के लिए होने का उल्लेख है। मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आबकारी निरीक्षक राहुल खण्डेलवाल ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी भरतपुर के निर्देशन तथा सहायक आबकारी अधिकारी नारायण सिंह तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस संबंध में धारा 14/57 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत साधारण अभियोग दर्ज किया गया है। डीग में थार गाड़ी से शराब के 336 पव्वे जब्त, युवक गिरफ्तार पंचायत चुनाव के बीच डीग की खोह थाना पुलिस ने 4 नवंबर को नाकाबंदी कर थार गाड़ी से शराब के 336 पव्वे जब्त किए और एक युवक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गुहाना पुलिया के पास खोह-सीकरी नहर पटरी पर हुई। पुलिस ने थार की तलाशी में शराब के 7 कार्टून बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर (28) पुत्र बाबूलाल गुर्जर निवासी ढभाला, बरसाना (मथुरा), उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।