बांसवाड़ा| डायलाब तालाब के सामने स्थित नर्सरी को वन विभाग नमो नर्सरी के रूप में विकसित करेगा। यह एक हैक्टेयर क्षेत्र में बनाई जाएगी, 45 लाख रुपए खर्च होंगे। नर्सरी में पॉलीहाउस, बीज भंडारण, ग्रीन हाउस, पक्के बेड, स्प्रींकलर सिस्टम, सार्वजनिक शौचालय आदि सुविधाएं होंगी। उपवन संरक्षक अभिषेक शर्मा ने बताया कि बजट घोषणा के तहत विभाग की ओर से नमो नर्सरी के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। इस पर डायलाब नर्सरी क्षेत्र में इसे विकसित करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। नमो नर्सरी में बड़े स्तर पर औषधीय और संकटग्रस्त पौधों को भी तैयार किया जाएगा।