प्रतापगढ़ के भटपुरा क्षेत्र में नवयुग मंडल की ओर से भगवान नरसिंह, हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की कथा पर आधारित धार्मिक झांकी का मंचन किया गया। झांकी में भगवान नरसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप के वध का दृश्य दिखाया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नवयुग मंडल की ओर से पंचमी से एकादशी तक अलग-अलग धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में भगवान नरसिंह के अवतार और भक्त प्रह्लाद की कथा पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने हिरण्यकश्यप वध के प्रसंग का मंचन कर भगवान नरसिंह की लीला को जीवंत किया। झांकी के माध्यम से लोगों को धार्मिक कथा से रूबरू होने का अवसर मिला। गुरुवार शाम 7:30 बजे निकलेगी झांकी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव ने बताया कि गुरुवार शाम 7:30 बजे भटपुरा से भगवान नरसिंह की झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी कुमारवाड़ा, बावड़ी मोहल्ला, गांधी चौराहा और मार्केट से होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु झांकी के दर्शन कर सकेंगे।