नसीराबाद महेश विहार कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यापारी के घर डकैती के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। अब तक करीब 3 करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। वारदात में इस्तेमाल दो वॉकी-टॉकी (वायरलेस सेट) तथा रैकी के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की। पूर्व में बापर्दा गिरफ्तार किए गए आरोपियों अमित कुमार राम, रविकान्त उर्फ रवि उर्फ नकुल तथा तारू राम की शिनाख्तगी परेड कार्रवाई पूरी होने के बाद तीनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। बापर्दा गिरफ्तार, जेल भेजा नसीराबाद सदर पुलिस थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया-आरोपी 40 वर्षीय मिट्टू पुत्र हीरा निवासी मकान नंबर 194, कुम्हार मोहल्ला, ग्राम दांता अजमेर को बापर्दा गिरफ्तार किया। अनुसंधान के बाद आरोपी को नसीराबाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की शिनाख्तगी परेड करवाने की कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी के घर डकैती के इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से डकैती के दौरान ले जाए गए सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी की गई है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब तक जब्त किए गए आभूषणों की कुल कीमत करीब तीन करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। … ये खबरें भी पढ़िए… बिजनेसमैन के घर 3 करोड़ की डकैती:IT अफसर बनकर दोस्तों के साथ आया पूर्व कर्मचारी, 3 घंटे के अंदर 6 आरोपी गिरफ्तार अजमेर जिले में कारोबारी के घर IT अफसर बनकर घुसे बदमाश 13 मिनट में करीब 3 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन घंटे में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। वारदात में कारोबारी का पूर्व कर्मचारी भी शामिल है। (पूरी खबर पढ़िए)