इधर, रविवार को मंदिर परिसर में ट्रस्ट की आमसभा आयोजित की गई। इसमें वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आमसभा में आपसी सहमति से सोमवार, 19 अक्टूबर को ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि निर्धारित तिथि को आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाता है, तो अंतरिम अवधि में मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में किया जाएगा, ताकि मंदिर में धार्मिक गतिविधियां एवं दैनिक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलती रहें। भास्कर न्यूज ।मूंडवा कस्बे के ज्ञान तालाब के सामने स्थित श्री खांडल माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। माहेश्वरी समाज के बंग परिवारों की कुलदेवी खांडल माताजी के दर्शन एवं आराधना के लिए देशभर से बड़ी संख्या में समाजबंधु मूंडवा पहुंचे हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालु यहीं प्रवास कर माताजी की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं। इससे मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू हुए नवरात्रि महोत्सव के तहत नौ दिनों तक अलग-अलग धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन माताजी का विशेष श्रृंगार, अभिषेक, पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती की जा रही है। इन आयोजनों में समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं रात्रि में गरबा महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें महिलाएं एवं बालिकाएं रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दे रही हैं। गरबा के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। मूंडवा. श्री खांडल माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव में गरबा खेलती महिलाएं।