चूरू | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग से चल रहे नौ दिवसीय अनुष्ठान 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को होगी। शनिवार को सुबह सामूहिक अनुष्ठान के बाद मौन जाप किया गया। अंत में त्राटक, खेचरी मुद्रा व सोहम साधना करवाई गई। पं. रामलाल शर्मा ने पूजा करवाई। साधना का अभ्यास शांतिकुंज हरिद्वार वरिष्ठ वानप्रस्थी रामसिंह राठौड़ ने करवाया। सोमवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सुबह नौ से 12 बजे तक चलेगा। कन्या पूजन के साथ समापन होगा।