नीमराना कस्बे के प्राचीन तालाब परिसर में मंगलवार शाम विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदर्श कला रंगमंच की ओर से राम-रावण युद्ध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे। इसके बाद आतिशी अग्निबाण से 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही वह धू-धूकर जल उठा। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहे। विधायक ललित यादव रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुंडावर विधायक ललित यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान केशव देव प्रजापत, योगेश ज्वैलर्स, सचखंड हॉस्पिटल के कालूराम (मामा) और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। माहवर धर्मशाला के पास भी हुआ रावण दहन कस्बे में माहवर धर्मशाला के पास बाबा शिव स्वरूप काली कमली रामलीला मंडल की ओर से भी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।