जयपुर में इन दिनों बॉलीवुड सितारों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही मुंबई में एक इवेंट में हिस्सा लेने के बाद वापस जयपुर लौट आईं। नोरा फतेही जयपुर एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में नजर आईं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उनके साथ सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही। नोरा ज्यादा देर रुके बिना सीधे अपनी गाड़ी तक पहुंचीं और वहां से होटल के लिए रवाना हो गईं। वहीं एक्ट्रेस संगीता बिजलानी एक इवेंट में शामिल होने पहुंचीं और पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह भी एयरपोर्ट पर नजर आए। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री बीआटे माइनल-रीसिंगर भी देर रात जयपुर पहुंची। वे अभी भारत दौरे पर है। नोरा इन दिनों वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर में हैं। मुंबई में इवेंट में शामिल होने के बाद उन्होंने फिर से शूटिंग शेड्यूल जॉइन किया है। सीरीज की शूटिंग इन दिनों तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इसमें अभिनेता ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। जयपुर और आसपास की हेरिटेज लोकेशंस पर सीरीज के अहम दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। यहां देखिए एयरपोर्ट के फोटोज… दिल्ली रोड के हेरिटेज होटल्स में हो रही शूटिंग ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर और आसपास की हेरिटेज लोकेशंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल दिल्ली रोड स्थित हेरिटेज स्थलों और होटलों में शूटिंग चल रही है। सीरीज में ईशान खट्टर प्रमुख भूमिका में हैं, जबकि नोरा फतेही भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले भी सीरीज की शूटिंग जयपुर और राजस्थान की दूसरी हेरिटेज लोकेशंस पर हो चुकी है। अब नए शेड्यूल के साथ शूटिंग को आगे बढ़ाया जा रहा है। इवेंट में शामिल होने जयपुर पहुंचीं संगीता बिजलानी बुधवार शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं। वह एक इवेंट में शामिल होने के लिए मुंबई से जयपुर पहुंचीं। संगीता पिछले कुछ समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी वह जयपुर में एक ज्वैलरी इवेंट में हिस्सा लेने आई थीं। पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह ने फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें वहीं, पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह भी बुधवार को दिल्ली से जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। फैंस के साथ उनका यह अंदाज देखने को मिला। सुखबीर सिंह की जयपुर यात्रा के साथ ही बुधवार को एयरपोर्ट पर बॉलीवुड और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी रही।