चूरू | राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को नर्सेजकर्मियों ने सीएम व चिकित्सा मंत्री के नाम कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन दिया। जिला संयोजक प्रदीप चौधरी ने नेतृव में दिए गए ज्ञापन में नर्सेजकर्मी दीपक खारवाल के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने, पत्नी को योग्यता के अनुसार संविदा पर नौकरी देने, पीड़ित परिवार को आवास व पालनहार योजना का लाभ प्रदान करने, प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगे हुए नर्सेज कर्मचारी जिनकी सेवा समाप्त की गई है, उनको आवश्यकतानुसार विभिन्न माध्यमों से फिर नियुक्त करने, ठेका प्रथा व प्लेसमेंट एजेंसी से नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाने सहित आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।