टोंक|अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की स्थानीय सभा टोंक के अध्यक्ष रमेश मुल्तानी ने ओम रोहित को सभा का नया महामंत्री नियुक्त किया है। जिनका माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत,अभिनंदन किया गया। समारोह में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय (लवादर), प्रदेश कोषाध्यक्ष आशाराम विजयवर्गीय, कार्यालय मंत्री रामलाल विजयवर्गीय, अशोक गांधी, रामजीलाल विजयवर्गीय और श्याम सुंदर विजय सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।