वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) परिसर में 19 अक्टूबर डांडिया नृत्य व गरबा महोत्सव होगा। इस दिन भगवान का जन्म दिवस प्राकट्योत्सव पर श्रद्धालु भगवान के साथ फूलों की होली खेलेंगे। वेंकटेश्वर फाउंडेशन की चेयरपर्सन मुख्य ट्रस्टी मंजू देवी जाजोदिया ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को संजोए रखने के लिए डांडिया रास व फूलों की होली का कार्यक्रम रखा है। ट्रस्टी अविनाश जाजोदिया ने बताया कि शाम 7:30 बजे से रात 11:30 बजे कार्यक्रम होगा। श्रद्धालुओं को डांडिया मंदिर की ओर से ही उपलब्ध कराया जाएगा। डांडिया पोशाक में भाग लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में व्यवस्थापक मोहन सिंह राठौड़, हरिराम शर्मा, मुकुन सिंह, नरेंद्र सिंह, चंपालाल, बजरंग, शिवभगवान व लालचंद आदि जुटे हुए है। समापन पर रात 11:30 बजे महाआरती, भोग आदि कार्यक्रम होंगे। सादुलपुर | न्यांगली गांव में रविवार को करणी माता के जन्मोत्सव पर पालकी व शोभायात्रा निकाली जाएगी। गजराज सिंह ने बताया कि शोभायात्रा रविवार सुबह 8.15 बजे शुरू होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।