पाली में नगर निगम के पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उन्होंने औद्योगिक थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रात साढ़े 10 बजे आया कॉल मूलसिंह भाटी ने बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे वे सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल उठाते ही सामने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नहीं बताई पहचान भाटी ने कई बार फोन करने वाले से उसकी पहचान और शिकायत के बारे में पूछा, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। करीब दो मिनट तक चली बातचीत में आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मामले को लेकर मूलसिंह भाटी ने औद्योगिक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले आरोपी की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।