पाली नगर निगम में शहर के विकास कार्यों को लेकर विशेष बोर्ड बैठक बुलाने की मांग उठी है। पार्षद राकेश भाटी के अनुसार, 30 पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिला कलेक्टर, महापौर और नगर निगम आयुक्त को सौंपकर विशेष बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है। विकास कार्यों पर चर्चा की मांग भाटी ने बताया- राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 51 के तहत विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है। बैठक का मुख्य एजेंडा पाली शहर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा करना है। पार्षदों का कहना है कि बैठक में शहर के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। साथ ही, पार्षद अपने-अपने वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। आयुक्त की कार्रवाई पर नजर ज्ञापन सौंपने के बाद अब विशेष बैठक बुलाने को लेकर नगर निगम आयुक्त की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर है। पार्षदों ने बैठक की तारीख और एजेंडा जल्द जारी करने की मांग की है।