पाली शहर में नवरात्रा महोत्सव को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है। विभिन्न मोहल्लों में माता रानी के आकर्षक पांडाल सजाए गए हैं। शाम होते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती हैं। माता की आरती के बाद डांडिया और गरबा की धूम शुरू हो जाती हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए पांडाल शहर के आदर्श नगर, बागर मोहल्ला, चारणियों का बास, नया गांव और महालक्ष्मी नगर सहित कई इलाकों में गरबा आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पांडालों में युवा, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं। माता के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल माता के जयकारों और गरबा गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु माता की आराधना के साथ गरबा और डांडिया खेलकर नवरात्रा की खुशियां मना रहे हैं। शाम से देर रात तक चलने वाले आयोजनों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मोहल्लों में धार्मिक उत्सव की रौनक छाई हुई है।