दीपावली के त्योहार के मद्देनजर गुरुवार शाम पाली शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मार्च को एएसपी ओमप्रकाश चौधरी ने लीड किया। पुलिस ने बताया- त्योहार को शहरवासी हर्षोल्लास के साथ मना सकें, उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको लेकर जिला एसपी मोनिका सैन के निर्देश पर मार्च निकाला है। इन इलाकों से गुजरा मार्च शहर के सूरजपोल चौराहे से रवाना हुआ पुलिस का फ्लैग मार्च सोमनाथ मंदिर, धानमंडी, रूई कटला, पुराना बस स्टैंड, मंडिया रोड होते हुए श्रीपाल नगर पहुंचा। पूरे रास्ते पुलिस के जवानों के साथ सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत, कोतवाल रविन्द्रसिंह खिंची सहित पुलिस के जवान मुस्तैदी से शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए चलते नजर आए। त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से यह फ्लेग मार्च निकाला गया। SP बोलीं- त्योहारी सीजन को लेकर बनाया प्लान एसपी मोनिका सैन ने कहा- दीपावली सहित आगे आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में पुलिस की ओर से रूट मार्च निकाले जा रहे हैं। सीएलजी सदस्यों से लेकर व्यापारियों से मीटिंग रखी जा रही है। सभी थानाप्रभारियों को त्योहारी सीजन में अपने थाना क्षेत्र में कानून और यातायात व्यवस्था बनाएं रखने के लिए निर्देश दिए हैं।