जोधपुर डिस्कॉम की ओर से विद्युत रखरखाव कार्य के चलते आज (रविवार) को सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक 33/11 केवी विद्युत नगर सब-स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते शहर के कई आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। ये क्षेत्र प्रभावित रहेंगे बिजली कटौती से शिवाजी नगर, सरदार पटेल नगर, प्रताप नगर, महेश कॉलोनी, आनंद नगर, प्रथम व द्वितीय फेज इंडस्ट्रीज, महाराणा प्रताप चौराहा, राज नगर, सोसाइटी नगर, जैन नगर, श्रीराम नगर, पिंक सिटी, बीसीएम विहार, किसान केसरी पेट्रोल पंप तक का क्षेत्र, जेके टाउनशिप, कृष्णा नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हिम्मत नगर, देवनगर, अन्नपूर्णा नगर, सर्वोदय नगर, न्यू शक्ति नगर, पांच मौखा पुलिया, करन सिंह की चाली, सुपर मार्केट और सुभाष नगर-ए सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। डिस्कॉम ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।