पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे शुरू हुआ। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इस चरण में जिले में पंचायत समिति के 92 और जिला परिषद के 16 सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 5 लाख 28 हजार 145 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 93 साल की बुजुर्ग महिला वोट देने पहुंची 93 साल की बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर वोट देने पहुंची। मेड़ता सिटी पंचायत समिति की बीटन ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नागौर तहसीलदार नरसिंह राम टाक भी मौजूद रहे। वोटर्स ने बताया कि इस बार सड़क-पानी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर कर मतदान कर रहे हैं। देखें… पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…