राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे फेज में आज सरपंच के 3716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए वोटिंग हुई। देर रात तक नतीजे घोषित हुए। राजस्थान की सबसे छोटी ग्राम पंचायत बीसलपुर ( टोंक) नौसर देवी भील पहली सरपंच बनीं। उनको 151 वोट मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीना देवी मीणा को 93 वोटों के अंतर से हराया। बीसलपुर पंचायत में कुल 294 मतदाता है। इससे पहले झुंझुनूं में नवलगढ़ के देलसर गांव में सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों में लाठी-डंडे चले। इसमें पंजाब के होशियारपुर निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 2 पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ के खदेड़ा। बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे ने आरोप लगाया कि सरपंच प्रत्याशी अनीता जागेटिया के समर्थकों ने मेरे ऊपर पत्थर फेंका, जिसके कारण सिर फूट गया। सीकर जिले के सामी गांव में मतदान के बीच गांव से निकल रही एक गाड़ी पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंक दिए। इस घटना के बाद माहौल गर्मा गया। सूचना पर पुलिस टीम और धोद SDM राहुल मल्होत्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। दौसा के सैंथल में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर नसीबन खां (28) ने वोट डाला। BLO नरेश विजय ने बताया कि नसीबन खां की लंबाई 1 फीट है। चूरू में राजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लुदी झाबर में सरपंच पद के लिए एकमात्र नामांकन हुआ था, लेकिन उस प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल हो गया। कोई उम्मीदवार नहीं होने के कारण यहां सरपंच का चुनाव नहीं हुआ। … ये भी पढ़ें… प्रतापगढ़ । सलूंबर । कोटपूतली-बहरोड़ । करौली । खैरथल-तिजारा । बालोतरा । चूरू । धौलपुर । बारां । हनुमानगढ़ । सीकर । उदयपुर । जयपुर । बांसवाड़ा । भरतपुर । बीकानेर । चित्तौड़गढ़ । दौसा । जालोर । झुंझुनूं । सवाई माधोपुर । श्रीगंगानगर । टोंक । डीग । ब्यावर । बूंदी । डीडवाना-कुचामन ।