सवाई माधोपुर में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज पंच-सरपंचों का मतदान सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक हुआ। यहां 145 ग्राम पंचायत में लोगों ने पंच और सरपंचों के लिए मतदान किया। सवाई माधोपुर जिले की चारों पंचायत समितियों 77.90% मतदान हुआ। यहां सर्वाधिक मतदान खंडार पंचायत समिति में और सबसे कम बामनवास पंचायत समिति में हुआ। यहां बामनवास पंचायत समिति में 75.73% मतदान हुआ। इसी तरह बौंली पंचायत समिति में 77.35% मतदान रहा। वहीं खंडार में 82.01% मतदान रहा। जबकि मलारना डूंगर पंचायत समिति में 76.18% मतदान रहा। मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से संबंधित फोटोज…