पाटन में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। अब प्रत्याशी आमने-सामने हैं और चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जबकि कुछ वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वार्डवार प्रत्याशियों की संख्या पर नजर डालें तो वार्ड संख्या 10 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, वार्ड संख्या 16 में सबसे कम प्रत्याशी मैदान में हैं। 28 अक्टूबर को होगी वोटिंग जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है और मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।