फलोदी में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को सफल और सुचारू तरीके से कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान ने पर्यवेक्षक आईएएस इकबाल खान को नियुक्त किया है। उनकी अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। अलग-अलग व्यवस्थाओं की प्रगति समीक्षा की पर्यवेक्षक इकबाल खान ने चुनाव से जुड़ी अलग-अलग व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चुनाव प्रकोष्ठ अपने तय कामों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग प्रकोष्ठों के बीच लगातार और प्रभावी तालमेल बना रहे और चुनाव संबंधी कामों में किसी भी स्तर पर गैरजरूरी देरी न हो। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया में पूरी निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखी जाए। साथ ही, राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, चुनाव नियमों और प्रावधानों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए। पर्यवेक्षक ने आदर्श आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने और इसके उल्लंघन से जुड़े मामलों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी आयोग द्वारा तय प्रावधानों के हिसाब से काम करें। किसी भी शिकायत या उल्लंघन की जानकारी मिलने पर नियमानुसार तुरंत संज्ञान लिया जाए। मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश चुनाव से जुड़ी मिली शिकायतों और मामलों पर जल्दी संज्ञान लेकर, तथ्यों की जांच कर नियमानुसार निपटाने के निर्देश दिए गए। चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए आसान और जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका तलानिया, फलौदी रिटर्निंग ऑफिसर पूजा चौधरी, बाप रिटर्निंग ऑफिसर सत्यनारायण विश्नोई और एसीईओ गौतम चौधरी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।