दीपावली पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। टीम ने शहर की मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान पर खोआ और 50 किलो मिल्क केक खराब मिला। टीम ने मिल्क केक को मौके पर ही नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मल कुमार महर्षि ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. अजय बिश्नोई के निर्देश पर और सीएमएचओ डॉ. प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई। पांच दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए जांच के दौरान टीम ने पांच दुकानों से चमचम, रसगुल्ला और काजू कतली के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए जोधपुर की प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्ता और साफ-सफाई रखने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मल कुमार महर्षि ने दुकानदारों को मिठाई बनाने में अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल करने और दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।