पिपराली में पंचायत चुनाव के तहत चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद अब प्रत्याशी आमने सामने हैं। जिसके कारण मुकाबला रोचक हो गया है। ज्यादातर वार्डों में भाजपा और कांग्रेस में आमने–सामने की कड़ी टक्कर है, लेकिन कुछ वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणिय बना दिया है। कुल 17 वार्डों में 52 प्रत्याशी मैदान में है। देखें वार्डवार प्रत्याशियों की सूची सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड 5 में हैं जबकि सबसे कम वार्ड 1 में हैं जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। अब जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को आएंगे।